Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने किसान गजेंद्र की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किसान गजेंद्र की आज नई दिल्‍ली में हुई मृत्‍यु पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “गजेंद्र की मृत्‍यु से देश दुखी है। हमें गहरा आघात लगा है और हम सब निराश हैं। गजेंद्र के परिवार को मेरी संवेदनाएं। मेहनती किसान यह बिल्‍कुल विचार न करे कि वे अकेले हैं। भारत के किसानों का बेहतर भविष्‍य बनाने के लिए हम सब एकजुट हैं।”