Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कनाडा के संसदीय चुनाव में जीत पर श्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संसदीय चुनाव में विजयी होने पर श्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कनाडा के संसदीय चुनाव में जीत पर श्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई। कनाडा के साथ नजदीकी संबंधों को हम उच्‍च प्रा‍थमिकता देते हैं। हमारे बीच जनतंत्र और जीवंत प्रवासी भारतीय समुदाय की समग्रता के मजबूत संबंध हैं।

मेरी अप्रैल 2015 की कनाडा यात्रा और आपके साथ बैठक के बारे में बेहतरीन यादें हैं।”