Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर जनता को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 24 अक्‍टूबर, 2015, संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर आज जनता को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सभी को संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस की बधाई। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने विश्‍व को शांतिपूर्ण स्‍थल बनाने के अपने लक्ष्‍य के प्रति संकल्‍पबद्धता के साथ मानवता की सेवा करते हुए 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई विभिन्‍न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्‍त राष्‍ट्र को उसके प्रयासों में हर सम्‍भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्‍मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी। भारत में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम को प्रकाशित किया जाएगा।

गांधीजी के आदर्श और उनके द्वारा दिखाया गया रास्‍ता आज बेहद प्रासांगिक हैं, और संयुक्‍त राष्‍ट्र के चार्टर और संयुक्‍त राष्‍ट्र के आदर्शों के साथ मेल खाता है।”