Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दे दी है। समझौते पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति की आगामी भारत यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षर होने की उम्‍मीद है।

समझौता दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने, छात्रों, शिक्षाविदों, अनुसंधानकर्ताओं और कौशल प्राप्‍त व्‍यावसायियों की आवाजाही बढ़ाने तथा दोनों पक्षों के बीच अवैध प्रवासन तथा मानव तस्‍करी से जुड़े मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर साबित होगा। यह समझौता फ्रांस के साथ भारत के तेजी से बढ़ते संबंधों का गवाह है और दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विश्‍वास और आत्‍मविश्‍वास का प्रतीक है।

समझौता आरंभ में सात वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा। समझौते में इसके स्‍वत: नवीकरण और एक संयुक्‍त कार्य दल के जरिये निगरानी तंत्र के प्रावधान को शमिल किया गया है।