पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यावरण के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच सहयोग-समझौता को मंजूरी दी है।
इस सहयोग-समझौते से दोनों देशों के बीच पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए नजदीकी और दीर्घकालीन सहयोग को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी। इसके तहत बराबरी, पारस्परिक सहयोग और आपसी लाभ के मद्देनजर दोनों देशों के वैधानिक कानूनों के आधार पर सहयोग होगा।
उम्मीद की जाती है कि सहयोग-समझौते से बेहतर पर्यावरण सुरक्षा, बेहतर संरक्षण, जलवायु परिवर्तन का बेहतर प्रबंधन और वन्यजीव सुरक्षा/संरक्षण के लिए आधुनिक प्रोद्योगिकियों और उत्कृष्ट व्यवहारों के क्षेत्र में सहायता मिलेगी।