Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति श्री शी जिनपिंग को टेलीफोन करके बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्री शी जिनपिंग को चीन गणराज्य का राष्‍ट्रपति पुन: चुने जाने पर टेलीफोन करके बधाई दी।

दोनों राजनेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि चूंकि ये दोनों ही बड़ी शक्तियां तेजी से विकास कर रही हैं, इसलिए 21वीं सदी को ‘‘एशियाई शताब्‍दी’’ साबित करने के लिए भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की विशेष अहमियत है।

दोनों राजनेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर सलाह-मशविरा निरंतर जारी रहना चाहिए।