Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री ओ पी मेहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री ओ पी मेहरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “एक साहसी और महान देश भक्त श्री ओपी मेहरा के निधन का समाचार सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। भारत के लिए किए गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

श्री ओपी मेहरा ने पहले वायु सेना में, उसके बाद खेल प्रशासन में तथा राज्यों के राज्यपाल के रूप में अनेक वर्षों तक देश की सेवा की। उनके शोक संतप्त परिवार और करीबी रिश्तेदारों के प्रति मैं शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”