Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में भारी वर्षा के कारण अनेक लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में हुई भारी वर्षा के कारण अनेक लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी गहरी संवेदनाएं तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के कारण अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ हैं।’