पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मानव उपयोग के लिए चिकित्सीय उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग हेतु ब्रिक्स देशों की चिकित्सा नियामक एजेंसियों के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है।
उपर्युक्त एमओयू से संबंधित पक्षों के बीच नियामकीय पहलुओं के बारे में बेहतर समझ विकसित करने में आसानी होगी और इसके साथ ही भारत से ब्रिक्स देशों को चिकित्सीय उत्पादों के निर्यात में मदद मिल सकती है।