Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और कोलंबिया के बीच परम्प्रागत औषधि प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की परम्‍परागत औषधि प्रणालियों पर सहयोग स्‍थापित करने के लिए भारत और कोलंबिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी है।

इससे कोलंबिया में भारत की परम्‍परागत औ‍षधियों का प्रचार और प्रसार होगा।

इस समझौता ज्ञापन के परिणामस्‍वरूप चिकित्‍सकों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, परम्‍परागत औषधि प्रणालियों में सहयोगपूर्ण अनुसंधान से औषधि विकास और परम्‍परागत चिकित्‍सा में नये अविष्‍कार हो सकेंगे।