Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल नई दिल्‍ली में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में भाग लेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार, 30 अप्रैल 2018 को बुद्ध जयंती के अवसर पर राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

वह संघ दाना भी पेश करेंगे। वह सारनाथ के केंद्रीय उच्‍चतर तिब्‍बती अध्‍ययन संस्‍थान और बोध गया के अखिल भारतीय भि‍क्षु संघ को वैशाख सम्‍मान प्रशस्ति पत्र भी देंगे। वह जनसभा को संबोधित करेंगे।