पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालयों में जर्मन को अतिरिक्त विदेशी भाषा के रूप में प्रोत्साहित करने तथा जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जर्मनी के संघीय विदेश कार्यालय के बीच संयुक्त आशय की घोषणा पर हुए हस्ताक्षर को स्वीकृति दे दी।
संयुक्त आशय की घोषणा से भारत और जर्मनी के बीच वर्तमान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और यह दोनों देशों के कानूनों, नीतियों और नियमों के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होगी।