Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने आईसीएमआर और आईएनएसईआरएम, फ्रांस के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और इंस्‍टीट्यूट नेशनल द ला सांतित द ला रिसर्चेमेडिकाले (आईएनएसईआरएम), फ्रांस के बीच मार्च 2018 को किए गए समझौते ज्ञापन (एमओयू) के बारे में अवगत कराया गया।

विशेषताएं:

इस एमओयू का उद्देश्‍य चिकित्‍सा, जैविक विज्ञान और स्‍वास्‍थ्‍य अनुसंधान क्षेत्र में आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग करना है। दोनों पक्षों के बेहतरीन वैज्ञानिक तरीकों के आधार पर दोनों देशों के बीच निम्‍नलिखित क्षेत्रों पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करने पर सहमति बनी :

1. मधुमेह और मेटाबोलिक विकार;
2. जीन एडिटिंग तकनीक के आचार और नियामकता मुद्दे पर केंद्रित जैविक नैतिकता
3. दुर्लभ बीमारियां
4. दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद आपसी हित के अन्‍य क्षेत्र पर विचार किया जाएगा

इस एमओयू से आईसीएमआर और आईएनएसईआरएम के बीच अंतर्राष्‍ट्रीय वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग के खाके के अंतर्गत आपसी हित के क्षेत्र में संबंध और सुदृढ़ होंगे। दोनों पक्षों की वैज्ञानिक उत्‍कृष्‍टता से विशिष्‍ट क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य अनुसंधान पर सफल कार्य करने में मदद मिलेगी।