पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और पेरू के बीच हुए समझौते को मंजूरी दी। इस समझौते पर मई 2018 में लीमा, पेरू में हस्ताक्षर किए गए थे।
इस समझौते का उद्देश्य नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के मामलों में आपसी लाभ, और समानता के आधार पर तकनीकी द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक संस्थागत संबंध स्थापित करना है। इस समझौते के तहत कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करने हेतु एक संयुक्त समिति गठित की गई है।
इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग सुदृढ़ होगा।