Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 11 अगस्त, 2018 को मुम्बई की यात्रा पर जायेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अगस्त, 2018 को मुम्बई की यात्रा करेंगे।

वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बम्बई के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

दीक्षांत समारोह के बाद प्रधानमंत्री आईआईटी, बम्बई में ऊर्जा विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग तथा पर्यावरण विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग के नए भवनों का उद्घाटन करेंगे।