Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अमरीकी राष्‍ट्र‍पति के साथ टेलीफोन पर बातचीत की


अमेरिकी राष्‍ट्रपति श्री बराक ओबामा ने मंगलवार, आठ दिसम्बर, 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हाल ही में कैर्लिफोनिया में हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति ओबामा के समक्ष अपनी संवेदना प्रकट की।

दोनों नेताओं की बातचीत पेरिस में चल रहे सभी पक्षों के सम्‍मेलन (सीओपी-21) पर केंद्रित थी। दोनों नेताओं ने विकासशील देशों की प्रगति में अवरोध खड़े किए बिना जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए रचनात्मक वचनबद्धता को लेकर अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इन मुद्दों पर पेरिस सम्मेलन में चर्चा हो रही है। दोनों नेताओं ने आगे भी एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई है।