Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

फ्रांस के राष्‍ट्रपति श्री ओलांद ने प्रधानमंत्री से बातचीत की और उन्‍हें पेरिस में सीओपी-21 जलवायु शिखर सम्‍मेलन की ताजा स्थिति से अवगत कराया


फ्रांस के राष्‍ट्रपति श्री फ्रांस्‍वा ओलांद ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से बातचीत की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को पेरिस में आयोजित सीओपी-21 जलवायु शिखर सम्‍मेलन की ताजा स्थिति से अवगत कराया। इस सम्‍मेलन का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है और यह सम्‍मेलन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति की इस पहल के लिए उनकी सराहना की।