Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने भारत और मलावी के बीच प्रत्‍यर्पण संधि पर हस्‍ताक्षर और अनुमोदन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और मलावी के बीच प्रत्‍यर्पण संधि किए जाने और उसके अनुमोदन को मंजूरी दे दी है।

इस संधि के जरिए भारत और मलावी के बीच आतंकवादियों, आर्थिक भगौड़ों और अन्‍य अपराधियों के प्रत्‍यर्पण के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा सकेगा।