पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को एक जन आंदोलन बनाने, लोगों को जोड़ने और मानवता के संबंधों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
फेसबुक पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा विश्व समुदाय 21 जून को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के समर्थन में एक जुट हो गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “अब, मजबूत समर्थन एक विशाल उत्साह में भी बदल गया है। मैं यह देख रहा हूं कि पूरे विश्व में अनेक व्यक्ति और संगठन पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक यादगार कार्यक्रम बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।”
21 जून करीब आ जाने के कारण प्रधानमंत्री योग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए प्रतिदिन एक पोस्ट साझा करेंगे।
Yoga: Connecting people, strengthening the bonds of humanity. #YogaDay http://t.co/4Nh2pXnrMm pic.twitter.com/mXz923Tizs
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2015
Loosening exercises are important before commencing Asanas & Pranayam. They help increase micro-circulation #YogaDay
https://t.co/zbH54UAjSp
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2015