Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री को फोन किया


पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री मोहम्‍मद नवाज़ शरीफ ने आज दोपहर बाद पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के सिलसिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्‍तान के लिए यह आवश्‍यक है की वह इस हमले के लिए जिम्‍मेदार संगठनों तथा व्‍यक्तियों के विरुद्ध ठोस और त्‍वरित कार्रवाई करें। इस संबंध में पाकिस्‍तान को विशेष और कार्रवाई योग्‍य सूचना दी गई है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री मोहम्‍मद नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आश्‍वासन दिया की उनकी सरकार आतंकवादियों के विरुद्ध शीघ्र और निर्णायक कदम उठायेगी।