पीएमइंडिया


दीवाली के इस अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ की यात्रा की। उन्होंने ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर को भी देखा तथा जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जारी निर्माण कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों से बात-चीत भी की।
2013 में आए बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के बाद केदारनाथ मंदिर परिसर में विकास और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है।
बाबा केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2018
मैंने महादेव से देश की निरंतर प्रगति और सभी देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
जय बाबा केदारनाथ ! pic.twitter.com/IlyPJ7pcsi
On the banks of the pristine Bhagirathi river, praying to Maa Bhagirathi.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2018
Felt extremely blessed. pic.twitter.com/uz2PEPYYbx