पीएमइंडिया



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आज मेक इन इंडिया सेंटर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद स्वीडन एवं फिनलैंड के प्रधानमंत्रियों एवं पोलैंड के उपप्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री श्री स्टीफन लॉफवेन के साथ अपनी बातचीत में मेक इन इंडिया पहल के तहत एक उल्लेखनीय भागीदार के रूप में स्वीडन की सराहना की। उन्होंने प्रतिरक्षा, इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं, चिकित्सा उपकरण आदि क्षेत्रों में साझेदारी के लिए स्वीडन की कंपनियों को आमंत्रित किया।
फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री जुहा सिपिला के साथ अपनी बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियरिंग, बिजली संयंत्रों, बायोटेक एवं अन्वेषण में फिनलैंड की सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों ने चेन्नई में ट्रिविट्रोन हेल्थ केयर की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इकाई का टेली-उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के उपप्रधानमंत्री डॉ. पियोट्र ग्लिंस्की के साथ अपनी द्विपक्षीय बातचीत के दौरान अपने गृह राज्य गुजरात के साथ पोलैंड के लम्बे साहचर्य को याद किया। श्री मोदी ने खाद्य परिशोधन, स्वच्छ ऊर्जा एवं परिवहन क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की।
Finland PM Mr. Juha Sipilä & PM @narendramodi held wide-ranging discussions on stronger India-Finland economic ties. pic.twitter.com/IZ1j9ps6u5
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2016
Productive talks on strong relations in trade, commerce & other areas between Swedish PM Stefan Löfven & PM Modi. pic.twitter.com/N3dGn6CsXj
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2016
Deputy PM Piotr Glinski of Poland & PM @narendramodi had a fruitful interaction on enhancing India-Poland ties. pic.twitter.com/4uDQOrYecs
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2016