पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं। यह स्थानीय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरों पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में निश्चित तौर पर भाग लेकर अपने लोकतंत्र को और भी सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करने का अहम दिवस है। आपके इस ठोस कदम से नए भारत के निर्माण में काफी मदद मिलेगी।
मैं सभी क्षेत्रों के लोगों से मतदाता पंजीकरण के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने का अनुरोध करता हूं। मैं विशेषकर अपने उन युवा मित्रों से खुद को मतदाताओं के रूप में अपना पंजीकरण कराने का अनुरोध करता हूं जिन्होंने ऐसा पहले नहीं किया है। डाले गए प्रत्येक वोट से हमारा लोकतांत्रिक ताना-बाना मजबूत होता है।’
Greetings on #NationalVotersDay. This is a day to reaffirm our commitment towards further strengthening our democracy by unfailingly participating in democratic processes at the local, state and national levels. Your doing so will go a long way in building a New India.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2019
I urge people from all walks of life to create awareness on voter registration and especially request my young friends to register themselves as voters if they have not done so already. Every vote cast enhances our democratic fabric.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2019