पीएमइंडिया
लेह में केबीआर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री ने लद्दाख क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लेह, जम्मू एवं श्रीनगर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के पहले चरण में आज लद्दाख पहुंचे। उन्होंने वहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास किया।
कंपकंपा देने वाली सर्दी में वहां उपस्थित भीड़ की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा “जो लोग कठिन परिस्थितियों में रहते हैं, वे हर मुश्किल को चुनौती देते हैं। आपका स्नेह मुझे कड़ी मेहनत करते रहने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने लद्दाख विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया और कहा, “युवा छात्र लद्दाख की आबादी के 40% हिस्सा हैं। इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय की लंबे समय से मांग रही है। लद्दाख विश्वविद्यालय के शुभारंभ के साथ, यह मांग पूरी हो जाएगी।”यह विश्वविद्यालय लेह, कारगिल, नुब्रा, ज़ांस्कर, द्रास और ख़ाल्सती के डिग्री महाविद्यालयों से निर्मित एक क्लस्टर विश्वविद्यालय होगा और छात्रों की सुविधा के लिए लेह और कारगिल में प्रशासनिक कार्यालय होंगे।
प्रधानमंत्री ने दातांग गाँव के पास दाह में 9 मेगावाट डीएएच पनबिजली परियोजना और 220 केवी श्रीनगर- अलस्टेंग – द्रास- कारगिल – लेह संचरण प्रणाली का उद्घाटन किया । इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने विलंब की संस्कृति को पीछे छोड़ दिया है”। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनके द्वारा शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं का उनके द्वारा ही उद्घाटन किया जाए।
आज ही लद्दाख में पांच नए पर्यटक और ट्रैकिंग मार्ग भी खोले गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ही कोई शहर अच्छी तरह से संपर्क से जुड़ जाता है, आर्थिक रूप से भी जीवन आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन पूरी हो जाने के बाद, दिल्ली से लेह की दूरी कम हो जाएगी।
प्रधानमंत्री ने लेह में एक पट्टिका का अनावरण कर कुशोक बकुला रिम्पोछे (केबीआर) हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया। नया टर्मिनल सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ निर्बाध यात्री आवाजाही की सुविधा भी प्रदान करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं का परिणाम बिजली की बेहतर उपलब्धता, बेहतर कनेक्टिविटी के रूप में सामने आयेगा और इस प्रकार फिर से इस क्षेत्र में पर्यटकों की उपस्थिति बढ़ जायेगी। यह कई गांवों के लिए बेहतर आजीविका के अवसर भी खोलेगा।
इसके अलावा, संरक्षित क्षेत्र परमिट की वैधता 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब पर्यटक अधिक समय तक लेह की अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एलएएचडीसी अधिनियम में कुछ बदलाव किए गए हैं और परिषद को व्यय के संबंध में और अधिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब स्वायत्त परिषद क्षेत्र के विकास के लिए भेजी गई धनराशि जारी करती है
प्रधानमंत्री ने अंतरिम बजट के बारे में बताया कि अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए आवंटन में 30% और अनुसूचित जातियों के विकास के लिए लगभग 35% की बढ़ोतरी की गई है।
आप जिन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं, हर कठिनाई को चुनौती देते हैं, वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होती है कि आप सभी के लिए और डटकर काम करना है, जो स्नेह आप मुझे देते हैं, वो ब्याज समेत विकास करके लौटाना है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है उनसे बिजली
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
के साथ-साथ लेह-लद्दाख की देश और दुनिया के दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी सुधरेगी, पर्यटन बढ़ेगा, रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और यहां के युवाओं को पढ़ाई के लिए यहीं पर अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी: PM @narendramodi
लेह, लद्दाख का इलाका तो अध्यात्म, कला-संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए दुनिया का एक महत्वपूर्ण स्थान है।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
यहां टूरिज्म के विकास के लिए एक और कदम सरकार ने उठाया है।
आज यहां 5 नए ट्रैकिंग रूट को खोलने का फैसला लिया गया है: PM @narendramodi
लद्दाख में कुल आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा युवा विद्यार्थी हैं।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
आप सभी की लंबे समय से यहां यूनिवर्सिटी की मांग रही है। आज आपकी ये मांग भी पूरी हुई है।
इसके लिए भी आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं: PM @narendramodi
आज इस क्लस्टर यूनीवर्सिटी को लॉन्च किया गया है।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
इसमें नूबरा, लेह, जंसकार, और कारगिल में चल रहे डिग्री कालेजों के संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।
छात्रों की सुविधा के लिए लेह और कारगिल में भी इसके प्रशासनिक दफ्तर रहेंगे: PM @narendramodi
इस बजट में सरकार ने घुमंतु समुदायों के लिए भी एक बहुत बड़ा फैसला किया है।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
इन लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी बहुत मुश्किल होता है।
अब इन लोगों के लिए सरकार ने वेलफेयर डवलपमेंट बोर्ड बनाने का फैसला किया है ताकि सरकार के विकास कार्यों का लाभ इन तक तेजी से पहुंचे: PM
लेह-लद्दाख-कारगिल भारत का शीर्ष है, हमारा मस्तक है।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
मां भारती का ये ताज हमारा गौरव है।
बीते साढ़े 4 वर्षों से ये क्षेत्र हमारी विकास की प्राथमिकताओं का केंद्र रहा है: PM
मुझे खुशी है कि लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
अब क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पैसे यहां की ऑटोनॉमस काउंसिल ही जारी करती है: PM
काउंसिल के अधिकारों के दायरे और फैसले लेने की शक्ति को भी बढ़ाया गया है।
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019
इससे यहां के महत्वपूर्ण विषयों को ज्यादा तेज़ी से और ज्यादा संवेदनशीलता से सुलझाया जा सकता है: PM
अब आपको अपनी जरूरतों के लिए बार-बार श्रीनगर और जम्मू नहीं जाना होगा, बल्कि ज्यादातर काम यहीं लेह और लद्दाख में ही पूरे हो जाएंगे: PM
— PMO India (@PMOIndia) February 3, 2019