Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अर्जेंटीना के मध्‍य पर्यटन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने की मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अर्जेंटीना के मध्य पर्यटन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दी है।

भारत और अर्जेंटीना के मध्‍य पर्यटन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर होने से दोनों देशों को पर्यटन क्षेत्र में संस्‍थागत तंत्र का सृजन करने और परस्‍पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलगी।