Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने CREDAI यूथकॉन-2019 को संबोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में क्रेडाई यूथकोन-2019 को संबोधित किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि 2022 तक हर बेघर व्यक्ति के पास घर हो, इस दिशा में कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के माध्यम से लगभग 1.5 करोड़ घर बनाए गए हैं, जिनमें से 15 लाख घर शहरी क्षेत्रों में गरीबों के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के तहत पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार सही इरादे के साथ नीतियां बनाती है, तो उससे भ्रष्टाचार मिटाने और बेहतर परिणाम निकलकर आते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने ग्राहकों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के बीच विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि रेरा को 28 राज्यों में अधिसूचित किया गया है। पीएम ने कहा कि रेरा के तहत 35000 से अधिक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट और 27000 रियल एस्टेट एजेंटों को पंजीकृत किया गया है और लाखों फ्लैट बनाए जा रहे हैं।

 

पिछले चार वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में बहुत बड़े परिवर्तन के बारे में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में, उन्होंने यह बताया कि कंसट्रक्‍शन परमिट सहित सभी सरकारी मंजूरियां पहले की तुलना में तेजी से जारी की जा रही हैं।

 

प्रधानमंत्री ने आवासन उद्योग और होम बायर्स को सहायता देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए कर सुधारों के बारे में बात की। उन्होंने विभिन्न निर्माण वस्तुओं के लिए कम जीएसटी दरों के बारे में बताया। उन्होंने हाल के बजट में मध्यम वर्ग के लिए शुरू किए गए आयकर लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन पहलों के संचयी प्रभाव से आवासन क्षेत्र और होम बायर्स को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने क्रेडाई को आम नागरिकों के पास अपना एक घर होने के सपने को पूरा करने में योगदान देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूथकॉन ऐसे समय में घटित हो रहा है जब ‘नए भारत’ को आकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए भारत को चरितार्थ करने में राष्ट्र के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने तालकटोरा सटेडियम में क्रेडाई द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया।