Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को भारत और सऊदी अरब के बीच आवास के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित समझौते के बारे में अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और सऊदी अरब के बीच आवास के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित समझौते के बारे में अवगत कराया गया। इस सहमति पत्र पर फरवरी 2019 में हस्‍ताक्षर किए गए थे।

इस सहमति पत्र से दोनों देशों में किफायती/निम्‍न आय आवास सहित आवास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, आवास तथा आधारभूत परियोजनाओं के क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी। इससे विकास के क्षेत्र में जानकारी और अनुभव को साझा करने, आधुनिक निर्माण तकनीकों के हस्‍तांतरण और आवास विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।