Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बोलीविया के बीच रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बोलीविया के बीच रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के लिए किए गए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच एक एकीकृत रेल गलियारा परियोजना विकसित करने के लिए सहयोग किया जाएगा।

समझौता ज्ञापन के माध्‍यम से दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा विशेष बैठकें,  संगोष्ठियां औरतकनीकी सूचनाएं साझा करने के लिए एक दूसरे के यहां यात्रा  के साथ ही संयुक्त रूप से सहमत परियोजनाओं केकार्यान्वयन की सुविधा का मार्ग प्रशस्‍त होगा।