पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज भारत और स्वीडन के बीच रेलवे क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के संबंध में 15 फरवरी, 2016 को हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को पूर्व क्रियाकलाप के अनुसार स्वीकृति प्रदान की।
इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने से निम्नलिखित क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग संभव हो सकेगा :
1. मानक रेलवे नीति का विकास, नियम, संगठन और प्रत्येक देश के लिए विशिष्ट विशेषताएं।
2. ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता, नवाचार, प्रौद्योगिकी, सतत समाधान और अनुसंधान का आदान-प्रदान।
3. दोनों देशों के बीच अन्य परियोजनाओं जैसे ठंडे क्षेत्रों में माल ढुलाई के प्रचालन, टिल्टिंग कोच/रेलगाडि़यां, क्षमता आवंटन (समय सारणी) और अनुरक्षण का अनुकूलन एवं बेहतर माल ढुलाई/सम्मिलित यातायात में भी सहयोग पर सहमति बनी।
4. रेलवे अभियंताओं और प्रबंधकों हेतु रेल परिवहन प्रणाली की विश्वसनीयता और अनुरक्षण के लिए प्रशिक्षण और निरंतर शिक्षा कार्यक्रम।