Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति श्री निकोलस सरकोजी की प्रधानमंत्री से मुलाकात


फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति श्री निकोलस सरकोजी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सरकोजी को उनकी पुस्तक “ला फ्रांस पोर ला वाई’ के प्रकाशन और सफलता पर बधाई दी।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी और श्री सरकोजी ने हाल ही में पेरिस, पठानकोट,ब्रसेल्स और दुनिया के अन्य भागों में हुए आंतकी हमलों की निंदा की और आंतकवाद के खतरे से निपटने के लिए विश्व समुदाय द्वारा ठोस कदम उठाने का आव्हान किया।

श्री सरकोजी ने गत वर्ष पेरिस में कोप-21 शिखर सम्मेलन की सफलता में भारत द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।