पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सीय विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है।
द्विपक्षीय एमओयू से स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त पहलों के माध्यम से भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा पापुआ न्यू गिनी के स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स मंत्रालय के बीच सहयोग बढ़ेगा। इससे भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।