Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को चुनाव जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कनाडा में चुनाव जीतने पर जस्टिन ट्रूडो को बधाई दी।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “जस्टिन ट्रूडो को बधाई! भारत और कनाडा लोकतंत्र के साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता के साथ-साथ बहुलता के साझा मूल्यों से जुड़ें हैं। द्विपक्षीय सम्बन्धों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”