Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और स्‍पेन के बीच राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा की अनिवार्यता समाप्‍त करने पर समझौता


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने आज भारत और स्‍पेन के बीच राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा की अनिवार्यता समाप्‍त करने संबंधी एक समझौते पर हस्‍ताक्षर करने को अपनी मंजूरी दे दी।

इस समझौते से राजनयिक और पासपोर्ट धारक एक-दूसरे के देश में बगैर वीजा के यात्रा कर सकेंगे। उन्‍हें एक-दूसरे के देश में प्रवेश करते वक्‍त, वहां से गुजरते वक्‍त, वहां से निकासी करते वक्‍त अथवा 90 दिनों तक निवास करने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ेगी