पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्राजील के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। समझौता-ज्ञापन पर नवम्बर, 2019 में हस्ताक्षर होने की आशा है।
लाभ :
भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय समझौता-ज्ञापन से स्वास्थ्य सेक्टर और स्वास्थ्य सेक्टर में शोध के विकास के मद्देनजर संयुक्त पहलों के जरिये दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इस समझौते से दोनों देशों के लोगों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार आयेगा। इसके जरिये भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय सम्बंध मजबूत होंगे।