पीएमइंडिया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति ने 22 जनवरी 2020 को ये पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।
भारत के विभिन्न राज्यों के 49 बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का एक-एक पुरस्कार विजेता है। ये बच्चे कला और संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में विजेता बने हैं। भारत सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में एक सबसे महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करती है। इस उद्देश्य के लिए सरकार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल और बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को पहचान देने के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान करती है।
इन बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए, प्रधानमंत्री ने इतनी कम उम्र में इनके किए गए कार्य को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, “आप जिस तरह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं उस तरीके को देखकर मुझे गर्व हो रहा है। जब मैं अपने युवा साथियों की बहादुरी और उपलब्धियों की कहानी सुनता हूं तो उससे मुझे अतिरिक्त ऊर्जा मिलती और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी मिलती है’’।
प्रधान मंत्री ने पुरस्कार विजेता बच्चों से जमीनी हकीकत के साथ मजबूती से जुड़े रहकर कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। “यह पहचान और अधिक अर्जित करने की शुरुआत होनी चाहिए और आपको यह महसूस करना चाहिए कि यह अपने आप में एक अंत नहीं है। ऐसे पुरस्कार आपके साथियों और अन्य बच्चों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। ”
थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था, तो मैं सच में हैरान था। इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है: PM @narendramodi pic.twitter.com/L0PE4XYiGv
— PMO India (@PMOIndia) January 24, 2020
आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी ड्यूटी के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, ये देखकर गर्व होता है: PM @narendramodi pic.twitter.com/USU0Wo2Y5N
— PMO India (@PMOIndia) January 24, 2020
मैं आप सभी युवा साथियों के ऐसे साहसिक काम के बारे में जब भी सुनता हूं, आपसे बातचीत करता हूं, तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है, ऊर्जा मिलती है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 24, 2020