पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा पारित संकल्प के अनुसार एएआई की 1500 वर्गमीटर भूमि इंदौर हवाई अड्डे पर खराब होने कार्गो के केंद्र (सीपीसी) की स्थापना के लिए मैसर्स एम. पी. वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन (एमपीडब्ल्यूएलसी) को पट्टे पर देने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है ।
यह केंद्र पारगमन हवाई अड्डों के राज्य से खराब होने वाली वस्तुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा वाला निकासी बिंदु होगा। यह व्यापारियों की सभी आवश्यकताओं को एक छत के नीचे पूरा करने वाला और उत्पाद की गुणवत्ता का रखरखाव करने के लिए विश्व स्तर की सुविधा उपलब्ध कराने वाला केंद्र होगा। यह सुविधा पीपीपी मोड के तहत एमपीडब्ल्यूएलसी द्वारा जुटाई जा रही है।
जल्दी खराब होने वाली कार्गो के केंद्र के निर्माण से स्थानीय आबादी की रोजगार की जरूरतें पूरी होने की उम्मीद है क्योंकि इससे रोजगार बढ़ने की महत्वपूर्ण संभावना है। इस सीपीसी के प्रबंधन के लिए कुल मिलाकर 113 व्यक्तियों की आवश्यकता होगी।
पृष्ठभूमि :
मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने देवी अहिल्या बाई हवाई अड्डा, इंदौर में सीपीसी की स्थापना का प्रस्ताव किया है। इस कदम की पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में दवाइयों, पोल्ट्री उत्पादों और बागवानी उत्पादों के निर्यात की भारी मांग होना है।
इस भूमि के पट्टे पर मिलने से मध्य प्रदेश राज्य सरकार इंदौर हवाई अड्डे पर खराब होने वाली कार्गो के लिए केंद्र की स्थापना द्वारा कृषि और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने में सक्षम हो जाएगी।