पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई), कटक की 0.5 एकड़ जमीन थाना बनाने के लिए ओडिशा सरकार के पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने की अनुमति दी गई। कटक में थाना स्थापित करने के लिए यह भूमि 33 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर दी गई है। सीआरआरआई, कटक में 1982 से काम कर रही है।
ओडिशा सरकार ने इसे थाने के रूप में उन्नयन को अधिसूचित किया है।
हस्तांतरण के बाद भूमि का उपयोग थाना निर्माण, स्थापना और संचालन में किया जाएगा।