Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कोलंबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को बधाई दी


भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को बधाई दी है।

बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, ‘श्री श्री जी को कोलंबिया की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर बहुत बहुत बधाई।

हमें श्री श्री जी के दुनिया भर में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों पर बहुत गर्व है। उनके महान प्रयासों ने विश्व स्तर पर हमेशा एक बड़ा असर छोड़ा है।’