Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने इस्तांबुल हमले की कड़ी निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तुर्की के शहर इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस्तांबुल में हुआ हमला अमानवीय और भयावह है। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ है। घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। ”