Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

स्टॉक एक्सचेंजों में विदेशी निवेश की सीमा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, बैंकिंग कंपनी, बीमा कंपनी, कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज के लिए भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में विदेशी निवेश की सीमा को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने उस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है जिसके तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को द्वितीयक बाजार के अलावा स्टॉक एक्सचेंजों में आरंभिक आवंटन के जरिये शेयर हासिल करने की अनुमति दी गई है।

इस पहल से भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों को अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सुधारने में मदद मिलेगी। इसे तहत नवीनतम प्रौद्योगिकी और बेहतरीन वैश्विक चलन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है जिससे भारतीय पूंजी बाजार की समग्र वद्धि और विकास सुनिश्चित होगा।

यह मंजूरी वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली द्वारा उस बजट घोषणा के क्रियान्वयन के संदर्भ में दी गई है, जिसमें वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2016-17 पेश करते समय एफडीआई नीति में सुधार के संदर्भ में, भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में विदेशी संस्थाओं के लिए निवेश की सीमा को घरेलू संस्थानों के मुकाबले 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।