Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी – सी 28 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के दल को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी- सी 28 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के दल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इसरो के दल को कहा, “ब्रिटेन के 5 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी- सी 28 का सफल प्रक्षेपण भारत के लिए असीम गौरव एवं खुशी का पल है।”