Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए राष्ट्रीय वस्त्र निगम के अंतर्गत इंदु-6 मिल की 12 एकड़ जमीन महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की शर्तों को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर का स्मारक निर्मित करने के लिए राष्ट्रीय वस्त्र निगम लिमिटेड (एनटीसीएल) के अंतर्गत इंदु-6 मिल की 12 एकड़ जमीन महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने के लिए नियमों और शर्तों को मंजूरी दे दी है।

पृष्ठभूमि:-

भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की चैत्यभूमि, राष्ट्रीय वस्त्र निर्माण लिमिटेड (एनटीसीएल) मुंबई की इंदु-6 मिल की जमीन के पास के क्षेत्र में स्थित है। ये चैत्यभूमि लाखों भारतीयों के लिए तीर्थस्थल के समान है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीमार वस्त्र उपक्रम (राष्ट्रीयकरण) संशोधन अधिनियम, 1995 की धारा 11ए के अंतर्गत आवश्यक मुआवजे के भुगतान के आधार पर राष्ट्रीय वस्त्र निर्माण निगम की इंदु-6 मिल की 12 एकड़ जमीन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के उचित स्मारक का निर्माण करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने पर पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय वस्त्र निगम लिमिटेड के बीच त्रिपक्षीय समझौता पत्र पर हस्ताक्षर को भी पुष्ट कर दिया गया है।