পিএমইন্ডিয়া
मैं @RVikhePatil जी, उनके परिवार और अहमदनगर के सभी साथियों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस पुण्य अवसर से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
डॉक्टर बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन आज भले हुआ हो लेकिन उनके जीवन की कथाएं आपको महाराष्ट्र के हर क्षेत्र में मिलेंगी: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
गांव, गरीब, किसान का जीवन आसान बनाना, उनके दुख, उनकी तकलीफ कम करना, विखे पाटिल जी के जीवन का मूलमंत्र रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
उन्होंने सत्ता और राजनीति के जरिए हमेशा समाज की भलाई का प्रयास किया।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
उन्होंने हमेशा इसी बात पर बल दिया कि राजनीति को समाज के सार्थक बदलाव का माध्यम कैसे बनाया जाए, गांव और गरीब की समस्याओं का समाधान कैसे हो: PM @narendramodi
गाँव गरीब के विकास के लिए, शिक्षा के लिए, उनका योगदान हो, महाराष्ट्र में cooperative की सफलता का उनका प्रयास हो, ये आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देगा।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
इसलिए, बालासाहेब वीखे पाटिल के जीवन पर ये किताब हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है: PM @narendramodi
डॉक्टर बालासाहेब विखे पाटिल ने गांव, गरीब और किसानों के दुख को, दर्द को नजदीक से देखा, समझा।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
इसलिए वो किसानों को एक साथ लाए, उन्हें सहकार से जोड़ा।
ये उन्हीं का प्रयास है कि जो इलाका कभी अभाव में जीने को मजबूर था, आज उसकी तस्वीर बदल गई है: PM @narendramodi
एक प्रकार से उनके लिए सहकारिता सबके साथ से सबके कल्याण का मार्ग थी।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, अटल जी की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने देश के अनेक क्षेत्रों में सहकारिता को बढ़ावा दिया, उसके लिए प्रयास किया: PM @narendramodi
जब देश में ग्रामीण शिक्षा की उतनी चर्चा भी नहीं होती थी, तब प्रूरल एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से उन्होंने गांवों के युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
इस सोसायटी के माध्यम से गांव के युवाओं के शिक्षा और कौशल विकास को लेकर, गांव में चेतना जगाने के लिए उन्होंने जो काम किया वो हम भली-भांति जानते हैं।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
ऐसे में आज से प्रवरा रूरल एजुकेशन सोसायटी के साथ भी बालासाहेब का नाम जुड़ना उतना ही उचित है: PM @narendramodi
बालासाहेब विखे पाटिल जी के मन में ये प्रश्न ऐसे ही नहीं आया।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
ज़मीन पर दशकों तक उन्होंने जो अनुभव किया, उसके आधार पर उन्होंने ये बात कही।
बालासाहेब विखे पाटिल के इस सवाल का उत्तर आज के ऐतिहासिक कृषि सुधारों में है: PM @narendramodi
आज खेती को, किसान को अन्नदाता की भूमिका से आगे बढ़ाते हुए, उसको उद्यमी बनाने, Entrepreneurship की तरफ ले जाने के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
चाहे वो MSP को लागू करने, उसे बढ़ाने का फैसला हो, यूरिया की नीम कोटिंग हो, बेहतर फसल बीमा हो सरकार ने किसानों की हर छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
डॉक्टर बाला साहेब विखे पाटिल महाराष्ट्र के गांवों की एक और समस्या के समाधान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहे।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
ये समस्या है पीने और सिंचाई के पानी कि दिक्कत: PM @narendramodi
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत महाराष्ट्र में बरसों से लटकी 26 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया गया।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
इनमें से 9 योजनाएं अब तक पूरी हो चुकी हैं।
इनके पूरा होने से करीब-करीब 5 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिली है: PM @narendramodi
गांवों की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था में माइक्रो फाइनेंस का विशेष रोल है।
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
मुद्रा जैसी योजना से गांव में स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
यही नहीं बीते सालों में देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी करीब 7 करोड़ बहनों को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया गया है: PM @narendramodi
किसानों, पशुपालकों और मछुआरों, तीनों को बैंकों से आसान ऋण मिल पाए, इसके लिए सभी को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2020
Dr. Balasaheb Vikhe Patil Ji understood aspects relating to rural India and agriculture well.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2020
He rightly saw the role of cooperatives in ensuring welfare of farmers. pic.twitter.com/c6cvTf3ajk
For a long time, our focus in the agriculture sector remained only on productivity.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2020
It is equally important to think about profitability. It is profitability that will boost incomes of our hardworking farmers. pic.twitter.com/CRNjRtP5jr
Dr. Balasaheb Vikhe Patil Ji worked extensively to improve irrigation.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2020
Improving our irrigation network is among the important focus areas for the NDA Government. pic.twitter.com/hGUU4GsECw