Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर शोक जताया है|

प्रधानमंत्री ने कहा, “मोहम्मद शाहिद के अकास्मिक निधन से भारत ने एक ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया जो जज़्बे और लगन के साथ खेलते थे| हमने मोहम्मद शाहिद को बचाने के पूरे प्रयास किये पर दुर्भाग्यवश न ही हमारी सहायता और न ही हमारी प्रार्थनाएं उन्हें बचाने में सक्षम रहीं| उनको श्रद्धांजलि|”