प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों, एससीओ के सदस्य देशों के मंत्रियों, राजदूतों, उच्चायुक्तों, विद्वानों, कलाकारों और अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में, जब वैश्विक चर्चाओं में युद्ध और अशांति का मुद्दा प्रमुखता से छाया हुआ है, सभ्यतागत संबंधों पर संवाद का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सबसे मजबूत गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव ही हैं। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ तथा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और संपर्क के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग की पृष्ठभूमि में इस संवाद का आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। श्री मोदी ने कहा, “हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
सांस्कृतिक धरोहर पुराना किला, विद्वान जिसका इतिहास हजारों वर्ष पुराना और महाभारत काल से जुड़ा मानते हैं, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्राचीन स्थल पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, वेद मंत्रों के ऊर्जा से भरे पाठ, बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा के चित्रण ने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ प्रेम, एकता और मानव कल्याण के उन सार्वभौमिक संदेशों को भी प्रदर्शित किया, जो भू-राजनीतिक सीमाओं से परे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “आप सभी इस आयोजन का आनंद भी लेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाकर एक नई परंपरा की नींव भी रखेंगे, जिसके लिए भविष्य आप सभी को याद रखेगा।”
प्रधानमंत्री ने लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंधों से लेकर भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया को जोड़ने वाले रेशम मार्ग और व्यापारिक नेटवर्क तक, सदियों पुराने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और जनता के बीच पारस्परिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के माध्यम से व्यापारियों, विद्वानों, यात्रियों और फाह्यान, ह्वेनसांग, इत्सिंग तथा कूचा में जन्मे कुमारजीव जैसे बौद्ध भिक्षुओं ने नालंदा जैसे शिक्षण संस्थानों तथा कूचा और दुनहुआंग जैसे केंद्रों के साथ विचारों, भाषाओं और बौद्ध ग्रंथों के आदान-प्रदान से विभिन्न सभ्यताओं को समृद्ध किया। सांस्कृतिक संवाद की स्थायी शक्ति को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सभ्यतागत संवादों ने दुनिया के विचार बदले हैं और उन्हें समृद्ध किया है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ज्ञान एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक पहुंचता है, तो उसकी अभिव्यक्ति का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन प्रकाश फैलाने वाला उसका प्रभाव हमेशा बना रहता है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने भारत के पंचतंत्र का उदाहरण दिया जो फारसी और अरबी भाषाओं में कलीला वा दिमना के रूप में पहुंचा और पीढ़ियों तक अमर हो गया। इसी प्रकार, रामायण ने दक्षिण-पूर्व एशिया की स्थानीय संस्कृति, प्रदर्शन कलाओं और साहित्य को समृद्ध किया तथा कंबोडिया में रीमकर के रूप में लोकप्रिय हुई। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “ज्ञान जिस भी स्वरूप में होता है, प्रकाश ही फैलाता है।”
विज्ञान और गणित के क्षेत्र में अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किस प्रकार भारतीय विद्वान ब्रह्मगुप्त के गणितीय विचार बगदाद तक पहुंचे। श्री मोदी ने कहा, “वहां अल-ख्वारिज्मी जैसे विद्वानों ने गणित के ज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”
वास्तुकला और संगीत की साझा विरासत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने मध्य एशिया की मकाम और भारतीय राग परंपराओं के बीच संबंधों, सूफी प्रभावों से भारत में कव्वाली के समृद्ध होने तथा समरकंद और हेरात की मध्य एशियाई उद्यान परंपराओं से चारबाग शैली के विकसित होने का उल्लेख किया। उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को निरंतर बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “यह आदान-प्रदान आज भी निर्बाध रूप से जारी रहे, उसके लिए इस शिखर सम्मेलन और ऐसी पहलों की भूमिका बहुत अहम हो जाती है।”
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी ने सांस्कृतिक संपर्क के अभूतपूर्व अवसरों के द्वार खोले हैं, इससे उन क्षेत्रों के लोग, जहां तक पहुंचने के लिए पहले महीनों यात्रा करनी पड़ती थी, कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ज्ञान साझा करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी अधिक सुगम बना दिया है। प्रधानमंत्री ने तकनीकी प्रगति से प्राप्त अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा, “एससीओ देशों को इन नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।”
संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और कलाकृतियों जैसी हजारों वर्षों की विरासत को सहेजने और साझा करने के संबंध में उपस्थित अतिथियों के साथ अपने सुझाव साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलीकरण और अनुवाद के साथ-साथ साझा इतिहास पर संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं में सहयोग का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “इससे दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा युवा किसी दूसरे देश की सांस्कृतिक विरासत को कहीं बेहतर तरीके से समझ सकेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ज्यादा संसाधनों के बावजूद अनेक महान साहित्यिक और बौद्धिक रचनाएं अब भी सीमित भाषाओं में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने इन रचनाओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, “एआई की मदद से उनके अनुवाद को नई गति दी जा सकती है।”
संग्रहालयों और सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा संयुक्त प्रदर्शनियों के आयोजन, विश्वविद्यालयों के बीच विद्वानों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान, सिल्क रूट और बौद्ध विरासत स्थलों को जोड़ने वाले विरासत सर्किट एवं सांस्कृतिक मार्गों के विकास, सांस्कृतिक पर्यटन, संयुक्त सांस्कृतिक महोत्सवों और कलाकारों के आदान-प्रदान सहित सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसरों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इन पहलों के मानवीय प्रभाव पर विश्वास व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, “ऐसे प्रयासों से हमारे नागरिकों को एक-दूसरे की संस्कृति को और करीब से जानने और समझने के अवसर मिलेंगे।”
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज के सभ्यतागत संवाद को आने वाले दशकों में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है, जो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्ष हैं और दुनिया को समझने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को विभिन्न भाषाओं, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के अधिक अवसर प्रदान करने तथा स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को भी इन प्रयासों में शामिल करने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा, “हमारे युवा कलाकार, लेखक और फिल्म निर्माता डिजिटल मीडिया तथा अन्य रचनात्मक मंचों के माध्यम से हमारी साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं।”
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि भारत में धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर की जाने वाली प्रार्थनाओं में सभी प्राणियों में सद्भावना और विश्व के कल्याण की कामना की जाती है। यह भावना ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ अर्थात यह पूरा विश्व ही हमारा परिवार है, के सिद्धांत में निहित है। उन्होंने व्यक्तिगत और राष्ट्रीय कल्याण को वैश्विक सद्भाव से जोड़ा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “हम आपसी सद्भाव को ही वैश्विक कल्याण का आधार मानते हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसी सद्भाव, साझा समानताओं से विकसित होने वाले आपसी विश्वास पर निर्भर करता है। फोरम के शुभारंभ में सुने गए वैदिक मंत्रोच्चार का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के उस अनुभव को साझा किया, जिसमें विभिन्न भाषाओं, जीवनशैलियों और परंपराओं के बीच विविधता को अपनाया और उसका उत्सव मनाया जाता है तथा अनेकता को एकता में बदला जाता है। श्री मोदी ने कहा, “जब हम यह उदार दृष्टि अपनाते हैं तो, हमारी विविधता ही हमारी एकता का आधार बन जाती है।” अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्र ‘संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्’ अर्थात, हम साथ चलें, आपस में संवाद करें और हमारे विचारों में सामंजस्य हो- का उल्लेख किया। उन्होंने प्रथम एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के आयोजन पर सभी को बधाई दी और सार्थक विचार-विमर्श के लिए शुभकामनाएं दीं।
Speaking at the SCO Civilisational Dialogue Forum in Delhi. https://t.co/RzZCS5bjnd
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2026
साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन civilisational dialogues ने दुनिया के विचार बदले हैं, उन्हें समृद्ध किया है।
इसीलिए, SCO civilisational summit केवल एक ceremonial platform नहीं है।
ये विश्व को दिशा देने का एक मंच बन सकता है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
21वीं सदी की Technology ने दुनिया में Cultural Connectivity की नई संभावनाएं पैदा की हैं।
जिन रास्तों पर कभी हमारे पूर्वजों को महीनों यात्रा करनी पड़ती थी, आज उन्हीं देशों के लोग कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं।
Digital Platforms ने Knowledge Sharing,
Cultural Exchange और International Collaboration को पहले से आसान बना दिया है।SCO के देशों को इन नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
हमारे देशों के Museums, Libraries और Archives में हजारों वर्षों की अनमोल विरासत सुरक्षित है।
प्राचीन Manuscripts, दुर्लभ ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज और कलाकृतियां हमारे जुड़ाव के अनेक पहलुओं को सामने लाती हैं।
आज Technology की मदद से इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के बहुत अच्छे अवसर बने हैं।
हम प्राचीन ग्रंथों के Digitisation और Translation में सहयोग कर सकते हैं।
Joint Research Projects के माध्यम से हम अपने साझा इतिहास के नए पहलुओं को सामने ला सकते हैं।
इससे दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा एक युवा, दूसरे देश की Cultural Heritage को कहीं बेहतर तरीके से समझ सकेगा: PM @narendramodi at the SCO Civilisational Dialogue Forum
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
हमारी संस्कृति ने हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सीख दी है। यानी, ये पूरा विश्व ही हमारा परिवार है।
इसलिए, हमारे यहाँ अपने कल्याण की इच्छा विश्व कल्याण के भाव में ही रची बसी है।
हम आपसी सद्भाव को ही global wellbeing का base मानते हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
पीके/केसी/आरटी/आरके
Speaking at the SCO Civilisational Dialogue Forum in Delhi. https://t.co/RzZCS5bjnd
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2026
साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन civilisational dialogues ने दुनिया के विचार बदले हैं, उन्हें समृद्ध किया है। इसीलिए, SCO civilisational summit केवल एक ceremonial platform नहीं है। ये विश्व को दिशा देने का एक मंच बन सकता है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
21वीं सदी की Technology ने दुनिया में Cultural Connectivity की नई संभावनाएं पैदा की हैं। जिन रास्तों पर कभी हमारे पूर्वजों को महीनों यात्रा करनी पड़ती थी, आज उन्हीं देशों के लोग कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। Digital Platforms ने Knowledge Sharing, Cultural Exchange और International Collaboration को पहले से आसान बना दिया है। SCO के देशों को इन नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
हमारे देशों के Museums, Libraries और Archives में हजारों वर्षों की अनमोल विरासत सुरक्षित है। प्राचीन Manuscripts, दुर्लभ ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज और कलाकृतियां हमारे जुड़ाव के अनेक पहलुओं को सामने लाती हैं। आज Technology की मदद से इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के बहुत अच्छे अवसर बने हैं। हम प्राचीन ग्रंथों के Digitisation और Translation में सहयोग कर सकते हैं। Joint Research Projects के माध्यम से हम अपने साझा इतिहास के नए पहलुओं को सामने ला सकते हैं। इससे दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा एक युवा, दूसरे देश की Cultural Heritage को कहीं बेहतर तरीके से समझ सकेगा: PM @narendramodi at the SCO Civilisational Dialogue Forum
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026
हमारी संस्कृति ने हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सीख दी है। यानी, ये पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इसलिए, हमारे यहाँ अपने कल्याण की इच्छा विश्व कल्याण के भाव में ही रची बसी है। हम आपसी सद्भाव को ही global wellbeing का base मानते हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2026