पीएमइंडिया
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री ए. के. सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आज उनके निवास 7, रेस कोर्स रोड में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचारिक भेंट थी जिसमें श्री सिंह ने प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी।
अधिक जवाबदेही और स्पष्टीकरण के लिए सरकार ने सभी मंत्री समूहों और अधिकार-प्राप्त मंत्री समूहों को समाप्त करने का निर्णय किया।
मंत्रालयों और विभागों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने आज सभी मौजूदा 9 अधिकार प्राप्त मंत्री समूहों और 21 मंत्री समूहों को समाप्त करने का फैसला किया। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और व्यवस्था में अधिक जवाबदेही आयेगी। अधिकार प्राप्त मंत्री समूहों और मंत्री समूहों के समक्ष बकाया मुद्दों को अब मंत्रालयों और विभागों द्वारा प्रोसेस किया जायेगा और वे स्वयं उनके बारे में निर्णय लेंगे।
जहां कहीं मंत्रालयों को कोई कठिनाई होगी तो कैबिनेट सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहायता पहुंचायेंगे।