पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंडमान निकोबार द्वीप समूह शरीर रचना विज्ञान नियम, 2016 की घोषणा को स्वीकृति दी गई। यह मंजूरी मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा की सभी प्रणालियों में शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन के लिए लावारिस शवों की आपूर्ति अथवा उपलब्धता की कार्य प्रणाली तय करने के उद्देश्य से दी गई है।