Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का संदेश


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा हैः-

‘पढ़ाई से लेकर खेल तक हर क्षेत्र में बालिकाओं ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उनकी उपलब्धियों को सलाम।

हमें एक ऐसे भारत के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए जहां लैंगिक आधार पर कोई भेदभाव न हो और जहां बालिकाओं को अपनी प्रतिभाएं निखारने के लिए सभी अवसर उपलब्ध हों।