Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

अंतर्राष्ट्रीय सौर अलायंस मुख्यालय की आधारशिला रखने के समारोह के लिए प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने मैट्रो से गुडगांव तक की यात्रा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ्रांसुवां औलांद ने आज अंतर्राष्ट्रीय सौर अलायंस मुख्यालय की आधारशिला रखने के समारोह के लिए मैट्रो से गुडगांव तक की यात्रा की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए विश्व के क्या विचार हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पेरिस में सीओपी 21 के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पहल की गईं इनमें से एक “अभिनव अभियान” थी जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी में अभिनवों के माध्यम से लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध स्वच्छ ऊर्जा का निर्माण करना है। इसकी दूसरी पहल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन थी जिसका उद्देश्य सूर्य की बहुतायत ऊर्जा को एकत्रित करने के साथ देशों को एक साथ लाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना कर रहे लोगों के जीवन के लिए कार्य करेगा इस संदर्भ में उन्होंने समुद्री जलस्तर के बढ़ने से खतरे का सामना कर रहे छोटे द्वीप राष्ट्रों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की तरह से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक स्वतंत्र संगठन होगा।