पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात से होने वाली आय पर दोहरे कराधान से बचाव के लिए भारत और मालदीव के बीच एक समझौता किए जाने को मंजूरी दी गई है।
इस समझौते के तहत भारत और मालदीव के बीच होने वाले यातायात से जो आय अर्जित होगी, उस पर दोहरे कराधान में राहत प्रदान की जाएगी। यह समझौता दोनों देशों से होने वाले हवाई जहाजों के संचालन पर लागू होगा। समझौते के तहत अंतर्राष्ट्रीय यातायात से जो लाभ होगा, उस पर केवल एक ही देश में कर देय होगा। इसके तहत हवाई सेवा जिस देश की होगी, कर भी उसी देश में लिया जाएगा।